SBI Stree Shakti Yojana 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया महिलाओं को दे रही 25 लाख तक का लोन, जल्द करें आवेदन

SBI Stree Shakti Yojana 2025: महिलाओं की स्थिति को देश में सुधारने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार निरंतर प्रयास करती रहती हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए गवर्नमेंट विभिन्न तरह की योजनाएं पारित करती हैं। उन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाना होता है। आज की इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही बेहतरीन योजना के बारे में बताने वाले हैं।

हम जिस योजना के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम एसबीआई स्त्री शक्ति योजना (SBI Stree Shakti Yojana 2025) है। इस योजना की मदद से महिलाओं को 25 लाख रुपये तक का लोन मिल रहा है। साथ ही इस पर लगने वाला ब्याज दर भी काफी कम होगा। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया हमने आगे इस आर्टिकल में विस्तार से बताया है।

SBI Stree Shakti Yojana 2025 क्या है?

जो महिलाएं अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं उन्हें भारत सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। एसबीआई स्त्री शक्ति योजना (SBI Stree Shakti Yojana 2025) की मदद से एसबीआई बैंक के द्वारा इन महिलाओं को बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाएगा। जो महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू करने में वित्तीय समस्याओं का सामना कर रही है, उन्हें सरलता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

Ration Card New Gramin List
Ration Card New Gramin List 2025: राशन कार्ड की नई सूची हुई जारी, अब सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

इस योजना की शुरुआत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा केंद्र सरकार के साथ मिलकर की गई है। यदि महिलाएं इस योजना के माध्यम से 50 हज़ार रुपए तक का बिज़नेस लोन लेती है, तब भी उन्हें किसी कॉल लेटर और गारंटी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

देश की पात्र महिला एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के माध्यम से अधिकतम 25 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए पात्रता क्या होगी, किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी व आवेदन करने के लिए किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। उन टॉपिक पर हमने विस्तार से इस लेख में आगे बताया है।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का उद्देश्य क्या है?

भारत सरकार देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इसी वजह से उन्होंने SBI Stree Shakti Yojana 2025 की शुरुआत की है। देश में ऐसी बहुत सारी शिक्षित महिलाएं हैं जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रही है। लेकिन उनके पास पैसों की दिक्कत होती है जिस वजह से वो व्यापार शुरू नहीं कर पाती है।

Free Sauchalay Yojana
Free Sauchalay Yojana 2025: केंद्र सरकार शौचालय बनाने के लिए दे रही 12,000 रुपये, जल्द करें आवेदन

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना की मदद से देश की पात्र महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है जिसकी मदद से वो अपना व्यापार शुरू कर सकती है। वहीं, जो महिला पहले से अपना बिजनेस चला रही है और उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही है तो इस के लिए भी वो एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का लाभ ले सकती है।

SBI Stree Shakti Yojana 2025 के लिए पात्रता क्या है?

अब ऐसा नहीं है कि देश की सभी महिलाएं एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठा लेगी। इस के लिए केंद्र सरकार तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मिलकर कुछ पात्रता निर्धारित की है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है :-

  • आवेदक महिला को भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ वही महिला उठा सकती है, जिसकी बिजनेस में साझेदारी 50 प्रतिशत या इससे अधिक होगी।
  • छोटे स्तर पर पहले से ही बिजनेस कर रही महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए योग्य है।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना की कुछ लाभ व विशेषताएं :-

SBI Stree Shakti Yojana 2025 का लाभ लेने से पहले पात्र महिलाओं को इस स्कीम की सभी लाभ व विशेषताओं के बारे में पहले से मालूम होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उसकी जानकारी नीचे दी है :-

Free Silai Machine Yojana
Free Silai Machine Yojana 2025: भारत सरकार इन महिलाओं को फ्री में दे रही सिलाई मशीन, जल्द करें आवेदन
  • सबसे पहली बात इस योजना को भारत सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर शुरू किया है।
  • इस वजह से इसका लाभ देश के सभी पात्र महिलाओं को दिया जाता है।
  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा।
  • लाभार्थी की सुविधा के लिए लोन लेने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया गया है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को अधिकतम 25 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा।
  • जो महिलाएं दो लाख रुपये से अधिक का ऋण लेगी उन्हें ब्याज दर में 0.5 फीसदी की छूट मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार कुछ मामलों में बिना गारंटी के लोन प्रदान करती है।
  • लोन लेने वाली महिलाओं को बिजनेस से संबंधित ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि वो सही तरीके से अपना व्यापार कर सके।

SBI Stree Shakti Yojana 2025 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट होना आवश्यक है। इस वजह से आपको पहले ही उन दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए, जिसके बारे में नीचे बताया गया है :-

  • इस योजना के तहत पहचान प्रमाण के तौर आवेदक को अपना आधार कार्ड देना होगा।
  • उसके बाद पता प्रमाण के तौर पर उन्हें राशन कार्ड, बिजली बिल या वोटर आईडी कार्ड देना पड़ेगा।
  • यदि आपके पास पहले से व्यवसाय है तो आपको बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देना होगा।
  • इसके अलावा उम्मीदवार को पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होगा।
  • इन सबके बाद उन्हें आय प्रमाण पत्र या GST रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।
  • आवेदन के समय आवेदक को एक चालू मोबाइल नंबर भी देना पड़ सकता है।

SBI Stree Shakti Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

देश के जो भी पात्र महिला एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहती है उन्हें नीचे दी गई स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। उसके बाद वो आसानी से इस स्कीम के लिए आवेदन कर पाएंगे, तो चलिए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं :-

  • सबसे पहले आपको एसबीआई की नजदीकी ब्रांच में जाना होगा।
  • बैंक में जाकर आपको बताना होगा कि आप SBI Stree Shakti Yojana 2024 में आवेदन करना चाहती हैं।
  • बैंक के कर्मचारी आपको इससे संबंधित जानकारी देंगे।
  • इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र दे दिया जाएगा।
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर सिग्नेचर करें।
  • इसके बाद अपने फॉर्म को बैंक में जमा करवाएं।
  • बैंक के अधिकारी आपके फॉर्म की जांच करेंगे।
  • आपके फॉर्म का सत्यापन होने के बाद आपको इसकी राशि मिलेगी।