Abua Awas Yojana 2025: सरकार हर गरीबों को दे रही तीन कमरे वाला पक्के का मकान, लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन

Abua Awas Yojana 2025: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। और हो भी क्यों न, आखिर मकान मनुष्य की तीन सबसे जरूरी आधारभूत आवश्यकताओं में से एक है। जो आर्थिक रूप से सशक्त होते हैं, उनके लिए अपना घर होना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि बहुत सारे गरीबों का ये सपना केवल सपना ही रह जाता है।

इसी को लेकर झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana 2025) की शुरुआत की गई। राज्य सरकार ने 15 अगस्त 2023 को इस योजना को शुरू की थी। उसके बाद इसका पहला भुगतान 23 जनवरी, 2024 को किया गया।

इस स्कीम के अंतर्गत गरीबों को तीन कमरे वाला घर बनवाने के लिए 2 लाख रुपये दिया जाता है। बता दें कि इस योजना का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 तक राज्य के कुल 8 लाख परिवारों की मदद करना है। तो चलिए आगे इस लेख में हम आपको विस्तार से इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारियां देते हैं ताकि इस के लिए आवेदन से पहले आपको सब कुछ समझ में आ जाए।

Harischandra Yojana
Harischandra Yojana 2025: अब अंतिम संस्कार के लिए सरकार दे रही 3000 रुपये, जल्द उठाएं लाभ

Abua Awas Yojana 2025 क्या है?

गरीब और बेघर लोगों को 3 कमरों का पक्का घर मुहैया करवाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana 2025) की शुरुआत की है। राज्य में मौजूद वंचित लोगों को अब उनके सपनों का घर मिलने वाला है जिसकी लागत करीब 2 लाख रुपये होने वाली है, जिसे कुल पांच हिस्सों में बांटा गया है। इसका पहला हिस्सा कुल लागत का 15 फीसदी है। जानकारी हेतु बता दें कि इस योजना के लिए सरकार ने 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

झारखंड अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है?

झारखंड सरकार Abua Awas Yojana 2025 की शुरुआत कई उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए की है, लेकिन इसका सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के कमजोर वर्ग से आने वाले लोगों को तीन कमरे वाला पक्के का घर बनवाने के लिए आर्थिक मदद करना है। जब राज्य के गरीब लोगों के पास पक्के का मकान होगा तो उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव होगा, क्योंकि वो अपने छत के नीचे अच्छी जिंदगी जी पाएंगे।

Abua Awas Yojana 2025 की कुछ लाभ व विशेषताएं

झारखंड के जिन लोगों को इस योजना के बारे में पहले से मालूम है उन्होंने इसका लाभ उठा लिया है और उन्हें इसके बारे में सब कुछ अच्छी तरह मालूम है। लेकिन जो लोग मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के बारे में पहली बार सुन रहे हैं उन्हें इसकी लाभ एवं विशेषताओं के बारे में कुछ भी मालूम नहीं होगा। इसी वजह से हमने उसकी जानकारी नीचे दी है :-

Indira Gandhi Smartphone Yojana
Indira Gandhi Smartphone Yojana: राजस्थान सरकार महिलाओं को फ्री में दे रही स्मार्टफोन, यहां देखें डिटेल
  • अबुसा आवास योजना का संचालन झारखंड सरकार कर रही है।
  • इसी वजह से इसका लाभ सिर्फ झारखंड के लोगों को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिया जाएगा।
  • झारखंड सरकार इस स्कीम के तहत गरीब एवं बेघर लोगों को तीन कमरे का मकान देती है।
  • सरकार उन तीन कमरे का घर बनवाने के लिए लाभार्थी को दो लाख रुपये देती है।
  • इस स्कीम के तहत राज्य सरकार लाभार्थी के सीधा बैंक खाते में पैसा भेजती है।
  • इस योजना की वजह से राज्य के गरीब लोगों के पास भी पक्के का घर होगा।
  • जिस वजह से उनकी जीवन स्तर में पहले से बदलाव होगा।

झारखंड अबुआ आवास योजना की पात्रता क्या है?

झारखंड के जो भी व्यक्ति Abua Awas Yojana 2025 का लाभ लेने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि वो इस स्कीम के लिए पात्र है या नहीं। इसी वजह से हमने उसकी जानकारी नीचे दी है :-

  • आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक पहले से ही किसी अन्य आवास योजना के लाभार्थी नहीं होने चाहिए।
  • आवेदकों में वे लोग शामिल हो सकते हैं जो बेघर, निराश्रित परिवार, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार, प्राकृतिक आपदाओं के शिकार, बंधुआ मजदूर या सड़कों पर रहने वाले दिहाड़ी मजदूर हैं।

Abua Awas Yojana 2025 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

अबुआ आवास योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होगा। इस वजह से जब वो अप्लाई करेंगे तब उनसे कई डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा। जिन लोगों के पास वह दस्तावेज नहीं होगा वो चाहकर भी इस के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उन डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी है :-

  • आवेदन के दौरान लाभार्थी को अपना आधार कार्ड देना पड़ेगा।
  • फिर उन्हें अपना निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
  • उसके बाद आवेदक को खुद का राशन कार्ड देना पड़ेगा।
  • फिर उन्हें जॉब कार्ड भी देना होगा।
  • इन सबके बाद लाभार्थी को जाति प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।
  • इसके अलावा उन्हें अपना आय प्रमाण पत्र देना होगा।
  • फिर आवेदक को अपना बैंक खाता विवरण देना होगा।
  • उसके बाद उन्हें अपना चालू मोबाइल नंबर देना पड़ेगा।
  • अंत में उन्हें अपना पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।

Abua Awas Yojana 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

आप अगर झारखंड के मूल निवासी हैं तो अबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana 2025) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आप ब्लॉक कार्यालय, पंचायत कार्यालय या ग्राम सभा कार्यालय में जाकर मुफ्त आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म मिलने के बाद उसमें तमाम जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।

Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply: महाराष्ट्र की सभी महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, जल्द करें आवेदन

साथ ही उस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें। अपने फॉर्म को कार्यालयर में जमा करें। अधिकारी आपके फॉर्म और दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेंगे। सत्यापन के बाद, वे पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे और चयनित उम्मीदवारों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।