Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply: भारत में महिलाओं की स्थिति पिछले एक दशक से काफी सुदृढ़ हुई है। इसके पीछे केंद्र सरकार व राज्य सरकारों का काफी योगदान है। दरअसल ये तमाम सरकारें कई सारी योजनाओं के माध्यम से आर्धिक रूप से कमजोर स्त्रियों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करती है।
आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए महाराष्ट्र में शुरु होने वाली एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके मुताबिक वहां की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। दरअसल 2024-25 के बजट में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की शुरुआत की गई है। आइए विस्तार से इस योजना के बारे में तमाम जानकारी ले लेते हैं।
Majhi Ladki Bahin Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) स्कीम के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार युवा लड़कियों को वित्तीय सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य सहायता प्रदान करके सशक्त बनाना चाहती है। इस स्कीम से आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे, जिससे राज्य में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलने के अलावा लड़कियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
माझी लड़की बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) का उद्देश्य विधवाओं, तलाकशुदा और विकलांग महिलाओं की सहायता करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवल महाराष्ट्र के नागरिक ही इस योजना का लाभ उठाने के पात्र माने जाएंगे। यानि अगर आप मूल निवासी हैं, तभी इस स्कीम के लिए आवेदन कर पाएंगे।
Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
सबसे पहले माझी लड़की बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) हेतु आवेदक की पात्रता जान लेते हैं। यह योजना केवल महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए ही हैं। अर्थात् दूसरे राज्य की महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 2.50 लाख रुपये से अधिक की संयुक्त वार्षिक आय वाले परिवार पात्र नहीं हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है, तो आवेदक अपात्र है।
Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक महिला के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
- महाराष्ट्र राज्य निवास प्रमाण पत्र, महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र।
- आवेदक महिला के परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता पासबुक के पहले पृष्ठ की फोटोकॉपी।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- आवेदक महिला का राशन कार्ड।
ऐसे करें Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर अभी आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपनी सारी जानकारी दर्ज करें।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर फॉर्म के साथ अटैच करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।